गुड़गांव, जुलाई 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने शुक्रवार को गुरुग्राम तहसीलदार जगदीश बिश्नोई को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना और पुलिस के बीच हुई घटना के विरोध तथा भारतीय सेना के सम्मान के समर्थन में दिया गया। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से किश्तवाड़ प्रकरण की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराने की मांग की। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में सेना और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा की रीढ़ है और उसके सम्मान एवं गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: समस्याओं पर आज सरदार सेना सौंपेगी ज्ञापन उन्...