नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की हत्या को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ठन गई है। बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों की हत्या से पहले मस्जिद से नारे लगाए गए थे। वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि सेना के जवानों ने ही गलती से पुलिस अधिकारियों को मार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इन मौतों को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। कर्रा ने कहा कि दोनों एसपीए बंदूक लेकर शिकार पर गए थे। उन्होंने यूनिफॉर्म नहीं पहन रखी थी। जब वे जंगल से वापस आ रहे थे तब सेना के जवानों ने समझा कि वे आतंकी हैं। उन्होंने गोलीबारी कर दी और इसी वजह से दोनों आधिकारियों की मौत हो गई। सेना ने फिलहाल इस मामले को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है। वहीं बीजेपी प्रवक्...