मुंगेर, मार्च 16 -- असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के मकवा गांव से छह दिन पूर्व गायब 17 वर्षीय नाबालिक के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि, नाबालिक के पिता अनिल पासवान के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि, उनका पुत्र अनिकेत कुमार खेलने के लिए घर से बाहर गया लेकिन वापस नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि, गुमशुदगी को लेकर कांड दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...