किशोर हॉस्पिटल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू
रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर। बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से किच्छा स्थित किशोर हॉस्पिटल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की गई। शुभारंभ के अवसर पर बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के जीआई ऑन्कोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. मनीष जैन तथा किशोर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राहुल किशोर मौजूद रहे। डॉ. मनीष जैन प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक किशोर हॉस्पिटल में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलोअप सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कैंसर संबंधी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को शुरुआती जांच और विशेषज्ञ सलाह के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.