आरा, जनवरी 11 -- बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया पुलिस ने किशोर की गोली मार हत्या करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के पीपरा जगदीश गांव निवासी भानु यादव का पुत्र विमल यादव है। बता दें कि गत 12 अगस्त को बिहिया थाना क्षेत्र के बुढ़नावीर गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र मनु यादव की उसके ही दोस्तों की ओर से ही खाने-पीने के दौरान गोली मार हत्या कर दी गयी थी और शव को बिहिया नगर स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास नहर में फेंक दिया था। मृत किशोर का शव घटना के दो दिन बाद 14 अगस्त को नहर से सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद चार लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पांचवां आरोपित फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.