जमशेदपुर, जुलाई 22 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस), मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र संगठन), शिक्षा विभाग तथा जिला पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता इकाई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने किशोरों के समग्र विकास के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय सिन्हा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा, पिरामल फाउंडेशन के प्रणव झा, विवेक कुमार, परीक्षित मुंडा, राहुल शेखर, महादेव मुखी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और प्रखंड डाटा प्रबंधक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्...