मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के समदपुर गांव में किशोर से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने गुरुवार की शाम तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पीड़ित खजुरौल गांव निवासी अब्दुल हमीद ने बताया कि बीते 8 मार्च की रात शर्मा मोड़ स्थित अपनी दुकान पंजाब वस्त्रालय से घर लौट रहा था। जैसे ही समदपुर गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार बदमाश नरायनपुर की ओर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...