मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में सोमवार शाम एक किशोर को घेर कर मोबाइल छीन लिया गया। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर एक आरोपित को पकड़ लिया। वहीं, उसका साथी भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने ले गई। मामले में किशोर की मां भगवानपुर शिव मंदिर रोड निवासी जूली खातून ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें पकड़े गए आरोपित मो. तैयब के अलावा उसके फरार साथी मो. आशिक को आरोपित किया।उसने पुलिस को बताया है कि सोमवार शाम 04:15 में उनका पुत्र मोबाइल में टेंपर ग्लास लगाने के लिए गोबरसही गया था। उसको अकेला देख दो लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मझौलिया की ओर भागने लगे। पुत्र के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपित मो. तैयब को पकड़ कर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.