लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक किशोर के साथ बंद कमरे में मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मितौली क्षेत्र के गांव झाऊपुर निवासी श्याम किशोर के अनुसार उनका पुत्र आयुष वर्मा गोला मिल रोड स्थित पुरानी बाईपास के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गौरव नामक युवक अपने एक साथी के साथ आयुष के कमरे पर पहुंचा और मोबाइल कैमरा बंद कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने किशोर को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मितौली थाना क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में गोला आकर मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.