फरीदाबाद, मई 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पल्ला थाना क्षेत्र की हनुमंत कॉलोनी में पांच-छह युवकों ने एक किशोर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पल्ला थाना पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत के आधार पर चार युवकों को नामजद कर अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हनुमंत कॉलोनी निवासी मंटू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 28 मई की शाम करीब 7:00 बजे पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर उसके घर के बाहर खड़े हैं। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि आरोपी वहां से जा चुके थे। उसकी पत्नी ने बताया कि सुमित, सनी, अनिकेत, रितिक और उनके अन्य साथियों ने उसके बेटे प्रियांशु के साथ जमकर मारपीट की है। उसकी पत्नी रागिनी और बेटी प्रिया ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुन...