पीलीभीत, फरवरी 22 -- जहानाबाद,संवाददाता। पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किशोर के साथ परिजनों की गैरमौजूदगी में मारपीट की गई। घर में रंजिशन आग लगा दी। जिससे घर में रखा सामान जल गया। जहानाबाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरसड़ निवासी पुष्पा देवी पत्नी बाबूराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि वह जयपुर में परिवार समेत ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती है। उसका पुत्र बेचेलाल कक्षा 10 का छात्र है। वह पेपर देने गांव उमरसड़ आया था। गांव का ही श्यामलाल पुत्र नत्थूलाल उसके परिवार से पुरानी रंजिश मानता है। आरोपी ने उसकी गैर मौजूदगी में 17 फरवरी को घर में घुसकर उसके पुत्र से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसने घर में रखे सामान में आग लगा दी। आरोपी ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से जलती हुई आग में फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.