गंगापार, जून 6 -- बाइक सवार किशोर से गाली-गलौज व मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह रिपोर्ट किशोर के बाबा शीतला प्रसाद की तहरीर पर की गई। मेजा के पटखौली गांव निवासी शीतला प्रसाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका नाती आसुतोष सिंह भृंगारी बाजार सामान लेने गया था, वहां से घर के लिए चला तो ढोलबजवा विशेनपुर गांव के सामने रजनीश उर्फ पंकज सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। इस घटना में आसुतोष को चोटें आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...