गोंडा, मई 22 -- वजीरगंज (गोंडा),संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी 15 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार बुधवार दोपहर उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में स्नान कर रही थी। छपिया थानाक्षेत्र निवासी रिश्तेदारी में आया किशोर नहाते समय ताक-झांक रहा था। इसके बाद किशोरी के खेत की ओर जाने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर भाग आई और घटना की जानकारी को दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्...