अमरोहा, मई 16 -- पुलिस ने किशोर से कुकर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले आरोपी ने एक धार्मिक स्थल की छत पर वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोर एक धार्मिक स्थल पर जाता था। बताया जा रहा कि तीन दिन पहले किशोर को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ धार्मिक स्थल की छत पर ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां किशोर के साथ कुकर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी थी। यह भी पढ़ें- किशोर के साथ कुकर्म करने वाले तीन गिरफ्तार पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हिंदी ...