मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारू के एक गांव में दस वर्ष पहले किशोर से अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास के दोषी ब्रजकिशोर सिंह को मंगलवार को चार वर्ष की सजा सुनाई गई है। उसे कुल 15500 रुपये जुर्माना भी देना होगा। सेशन ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट-दो के न्यायाधीश रामजी सिंह यादव ने पिछले शनिवार को उसे दोषी ठहराया था।मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रामेश्वर साह ने कोर्ट के समक्ष छह गवाहों को पेश किया। साक्ष्यों को पेश करने में अधिवक्ता प्रीति साह ने उनका सहयोग किया। 12 वर्षीय किशोर ने 13 अक्टूबर 2016 को पारू थाने में एफआईआर कराई थी। कहा था कि नौ अक्टूबर 2016 की रात वह गांव के चौक से दुर्गापूजा मेला देखकर घर आ रहा था। रास्ते में हाईस्कूल के निकट ब्रजकिशोर सिंह ने उसे पकड़ लिया और स्कू...