लखीसराय, जुलाई 23 -- विद्यालय में प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के नोडल शिक्षकों के लिए किशोर शिक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो सत्र में आयोजित प्रशिक्षण में लगभग 80 नोडल शिक्षक शामिल हुए।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तन, जीवन कौशल, एचआईवी/एड्स जागरूकता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, भ्रांतियों और वास्तविक तथ्य, परिवार नियोजन व स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में किशोर शिक्षा कार्यक्रम ...