बांदा, जून 26 -- बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किशोर व किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी दिनेश कुमार तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा नमो तिवारी 24 जून को दोपहर 2.30 बजे घर से निकल गया है। करीब 3 बजे कुरसेजा चौकी के पास देखा गया है। उसके बाद उसका सुराग नहीं लगा है। इस तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी कुंता ने पुलिस को बताया कि 24 जून को पति पत्नी मजदूरी करने करहिया मोड फैक्ट्री चले गए। यह भी पढ़ें- दो युवतियां फरार, अज्ञात पर केस जब घर आए तो उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। कहा कि उसकी बेटी को गिरवा थाना के सरसवाह निवासी अजीत उर्फ बउवा बहला फुसलाकर ले गया है।...