लखीमपुरखीरी, जून 15 -- शौच के लिए नाले के पास गए बेलतुआ गांव के किशोर नाले में लापता हो गया आशंका है कि उसको मगरमच्छ नाले में खींच ले ले गया है। किशोर साथ गए अन्य लोगों के बताने पर परिजनों को पता चला है। तब परिजनों ने वन विभाग को पुलिस को सूचना देकर नाले में किशोर की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद देर रात ईसानगर पुलिस और वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी की। किशोर का दूसरे दिन तक कुछ पता नहीं चल सका है। रविवार की देर शाम बेलतुआ गांव के रहने वाले प्रताप का 13 वर्षीय बेटा लालमन और सम्बारी का 13 वर्षीय बेटा विशाल धावर नाले की ओर शौंच के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- नाले के करीब गया किशोर लापता, मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका बताया जाता है इसी बीच लालमन लापता हो गया। घर नहीं पहुचा। सम्बरी के बेटे विशाल ने घरवालों को घटना ...