फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- शिकोहाबाद में घर से दुकान जाने के लिए निकला किशोर का कोई सुराग नहीं लगा है। किशोर के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। महाराज सिंह निवासी असुआ का 15 वर्षीय बेटा कृष्णा 12 सितंबर की सुबह घर से दुकान पर जाने की कहकर गया था। लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की। उसे अपनी रिश्तेदारियों, आसपास के सभी स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...