किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, रिपोर्ट दर्ज
बलरामपुर, जून 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भैरवा निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय के अनुसार उनका पुत्र राज पांडेय (16 वर्ष) बीती 31 मई की रात करीब 10:30 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गया। सुबह जब परिजनों को उसके घर पर न होने की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। दो दिन तक लगातार खोजबीन करने के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और संभावित स्थानों पर खोजबीन कराई जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को सूचना दी गई है। आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या रेहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.