रुडकी, जून 23 -- लंढौरा। मोहल्ला बाहरी किला निवासी सब्बीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर के समय सपरिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के ही किशोर ने संदूक का ताला तोड़ कर उसमें रखे 52 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने आरोपी को नामजद किया है। दारोगा महेश चंद्र का कहना है कि आरोपी किशोर से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...