कन्नौज, मई 17 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव में शनिवार की देर शाम खेलते समय एक किशोर पर उसके साथियों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे किशोर का पैर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने किशोर को गंभीर अवस्था में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। सखौली गांव निवासी कृष्णा (11) पुत्र देवेश अपने साथियों के साथ गांव में खेल रहा था। उसी दौरान कुछ साथियों ने कृष्णा के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे उसका पैर झुलस गया। मामले की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल किशोर को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...