समस्तीपुर, फरवरी 10 -- सरायरंजन, निसं। थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव से एक किशोर को सरायरंजन पुलिस ने निरुद्ध किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उक्त किशोर के द्वारा अवैध हथियार के साथ फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट किया गया था। उसी सिलसिले में किशोर पर निरुद्धात्मक कार्रवाई करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...