प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के विक्रमपुर तिलौरी मोहल्ला निवासी पारसनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। तभी 19 मई की शाम करीब सात बजे हरीकुमार नाई उसके दरवाजे पर पहुंचा और जाति सूचक गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके 15 वर्षीय बेटे राज गौतम को ईंट और लात घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो वह उसे और उसके बेटे को जान से मार देने की धमकी देते भाग निकला। परिजनों ने घायल का सीएचसी लाकर इलाज कराया और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। यह भी पढ़ें- अनुसूचित युवक को घेरकर पीटा, मुकदमा पुलिस ने पीड़ित पारसनाथ की तहरीर पर आरोपी हरी कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...