उन्नाव, सितम्बर 20 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के ठगपुरवा गांव में शुक्रवार को किशोरी से घर के आंगन में पड़े जाल में रस्सी से लटककर आत्महत्या किए जाने के मामले में पिता ने थाने में गांव के ही एक किशोर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ठगपुरवा गांव की रहने वाली किशोरी से शुक्रवार को फंदे से लटक खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को पुणे में रहने वाले पिता भाई व भाभी के गांव वापस आने पर शाम को किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। रविवार को पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही निवासी एक 17 वर्षीय किशोर बेटी को आए दिन फोन से परेशान करता था तथा संबंध बनाने के लिए दबाव भी बनाता था। जिससे परेशान होकर बेटी से आत्महत्या की गई है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि किशोर के वि...