किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य को धमकी, केस दर्ज
संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- संतकबीरनगर। बाल कल्याण समिति के एक सदस्य को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने अपशब्द भरा संदेश और जानमाल की धमकी दी है। मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित गयालाल वर्मा पुत्र लालजी वर्मा निवासी मोतीनगर दक्षिणी खलीलाबाद ने कहा कि वे किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। न्यायपीठ के जरिए विभिन्न प्रकार के मामले में नाबालिग बच्चों के संरक्षण व संवर्द्धन से संबंधित न्यायिक आदेश- निर्देश जारी किए जाते है। आरोप है कि 19 जुलाई को उनकी मोबाइल पर एक नंबर से धमकी व अश्लील गाली भरा मैसेज आया है। उक्त नंबर से कोई अज्ञात व्यक्ति उनको और उसके माता-पिता, पत्नी व दो छोटे मासूम बच्चे को छिपकर जान से मारने की धमकी तथा अश्लील व गन्दी गलियां दे रहा है। उक्त मैसेज से वह और उसका परिवार भयभीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.