शाहजहांपुर, मार्च 1 -- किशोर ने साथी किशोर को घर से बुलाकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए बरेली भेज दिया गया। परिजनों के साथ तमाम लोग थाने पहुंच गए। त्योहार के मौके पर मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बेहद सक्रियता बरती। पुलिस टीम बेहद तत्परता से जांच पड़ताल में जुट गयी। घर पर दबिश देकर आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी। कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। परिजनों के साथ थाने में एकत्र लोगों को समझा बुझाकर घरों को भेजा। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला बजरिया निवासी किशोर नैतिक 15 पुत्र सुरेंद्र को उसका दोस्त दोपहर बाद घर से बुलाकर लाया था। आरोप है काकोरी शहीद गली के पास किसी जगह दोस्त ने सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल किशोर दौड़ कर घर गया और परिजनों को बताया। परिजन उस...