चंदौली, मई 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 नई बस्ती स्थित एक करकटनुमा कमरे में पाइप के सहारे फांसी लगाकर 17 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की दोपहर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।अलीनगर वार्ड नंबर 3 नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार चौहान का 17 वर्षीय पुत्र कुलदीप चौहान जो इसी वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा पास किया था। शुक्रवार को अपने करकटनुमा कमरे में लगी पाइप के सहारे गमछे से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को काफी देर बाद तब हुई जब कुलदीप काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। जब परिजनों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो वह गमछा के सहारे गले में फंदा लगाकर लटका हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.