फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- कायमगंज। जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव मिलकियां निवासी एक ग्रामीण के 13 वर्षीय पुत्र ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...