नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करने से नाराज एक नाबालिग ने रेलवे में बतौर टेक्निशियन कार्यरत एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मारे गए शख्स की पहचान संदीप के तौर पर हुई है। वह गत 26 जनवरी से लापता था। पुलिस ने सोमवार को उसका शव उसके कमरे से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी नाबालिग ने यह स्वीकार किया है कि अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने की वजह से उसने हत्या की है। पुलिस ने मारे गए टेक्निशियन के कपड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल कांच के टुकड़े, गैस सिलेंडर, मृतक के अकाउंट से निकाले गए पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गत दो फरवरी की रात गुलाबी बाग थाने में एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल...