मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम से 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपित चचेरा भाई है। मंगलवार देर शाम पीड़िता की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें किशोर को आरोपित किया है। वारदात के बाद आरोपित सहित उसका परिवार घर बंद कर फरार है। एसआई प्रीति कुमारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। रात होने के कारण मेडिकल जांच पूरी नहीं हुई। बुधवार को मेडिकल जांच होगी। उधर, मामला दर्ज होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन घर में ताला लटका हुआ था। यह भी पढ़ें- घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म इधर, थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सु...