बरेली, अप्रैल 23 -- शाही, संवाददाता। बुधवार दोपहर गांव बुजिया जागीर के खूबकरन के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी थी उस समय खूब करन व परिजन पुराने घर में प्लास्टर करा रहे थे। घर में प्लास्तर कार्य चलने के कारण घर सारा सामान घेर में था। घेर में ही पशु बंधे हुए थे। घेर में आग लगने से घर का सारा समान व नकदी जलकर राख हो गई। पशुओं को निकालने में खूबकरन झुलस गए। भैंस का बच्चा भी झुलस गया। खूब करन ने पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- आग से 20 रिहायशी झोपड़ी खाक, नौ माह की बच्ची झुलसी यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...