अमरोहा, अप्रैल 4 -- ​हसनपुर, संवाददाता। नगर के गजरौला रोडवेज अड्डे के समीप मोडिफाई होने के लिए खड़े ट्रैक्टर का किशोर ने अचानक सेल्फ दबा दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर लेजर कटिंग की दुकान में घुस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।​दुकान स्वामी चांद ने बताया कि दुकान पर खड़े ट्रैक्टर को मॉडिफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठे किशोर ने जैसे ही सेल्फ दबाया कि बैक गियर में लगा ट्रैक्टर पीछे की ओर दौड़ पड़ा। ट्रैक्टर तेजी से पीछे हटते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि इस समय दुकान में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। हादसे में दुकान के सामान और अन्य सामग्री का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर स्वामी ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दुकान से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों मौके पर जमा हो ग...