प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव में मंगलवार को सांप के काटने से एक किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बहुता गांव निवासी 12 साल के अभिषेक गौड़ पुत्र राम लवट के घर में मंगलवार दोपहर मिस्त्री काम करने आया था। घर में रखे सामान को बारजे से नीचे उतारने के लिए अभिषेक को भेजा गया। जैसे ही वह लकड़ी के पास पहुंचा। वहां छिपे सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। किशोर ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोर को परिवार के लोग लेकर अस्पताल पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...