बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। मिहींपुरवा इलाके के चौधरी गांव में मंगलवार रात एक किशोर व पट्टीदारी के बालक से कहासुनी हो गई। मारपीट के दौरान बालक ने सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया। किशोर के हाथ व पेट में घाव हो गया। जिसके चलते गांव में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। मोतीपुर थाने के चौधरी गांव में मंगलवार रात लगभग दस बजे एक 14 वर्षीय किशोर व उसकी ही पटेदारी के 12 वर्षीय बालक के बीच किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हो गई। मारपीट पर बालक ने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से हमला कर किशोर को घायल कर दिया। किशोर के हाथ व पेट पर घाव हो गया। जिस पर उसे तत्काल परिजन मोतीपुर सीएचसी लाए।चिकित्सकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.