हाजीपुर, अप्रैल 1 -- जंदाहा। जंदाहा थाना के चौसीमा गांव से एक 14 वर्षीय किशोर को रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में चौसीमा निवासी स्व.शंकर सिंह की पत्नी रेशमा देवी ने जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनका नाती प्रिंस कुमार उर्फ अमन कुमार उम्र करीब 14 वर्ष बीते 25 मार्च के शाम से उनके घर से लापता है। बताया गया है कि उन्होंने अपने स्तर से अपने सभी सगे संबंधी एवं अन्य स्थानों पर खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस से उनके रहस्यमय तरीके से गायब नाती की खोजबीन में सहयोग की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.