फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- शमसाबाद, संवाददाता। किशोर को घर में बंधक बनाने वाले युवक की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। उसे पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मारे गये पर वह पकड़ में नही आया। हालांकि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। दुबरी गांव निवासी सुखराम सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी कि 13 अप्रैल की शाम 4:30 बजे मेरा नाती राघव घर के सामने खाली फील्ड में बच्चों के साथ खेल रहा था तभी गांव का मनोज वहां पहुंचा और नाती को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। घर पर ले जाकर मनोज ने नाती को कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलायी और नाती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। जब नाती की खोजबीन की तो एक घंटे बाद मनोज ने नाती को छोड़ दिया। घर आकर नाती ने पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मनोज को गिरफ्तार कर...