प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे किशुनगिरी गांव निवासी 17 साल के फैजान को पड़ोसियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि वह सुबह गेंद से खेल रहा था। उसकी गेंद पड़ोसी के यहां चली गई थी। जब वह उसे लेने गया तो इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पड़ोसियों ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। इसमें उसके पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर आए। बाद में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...