मेरठ, मार्च 17 -- गांव शोभापुर में दोस्त के घर बैट लेने के लिए गए किशोर को पिता और उसके दो पुत्रों ने क्रिकेट बैट से पीटकर घायल कर दिया। कंकरखेड़ा इलाके के गांव शोभापुर निवासी महिला मिथलेश पत्नी छज्जू सिंह सोमवार को देर शाम अपने नाबालिग बेटे सनी को घायलावस्था में लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंची। बताया कि सोमवार सुबह उसका बेटा सनी अपने गांव में रोहन पुत्र समा के घर क्रिकेट का बैट लेने गया था। रोहन के पड़ोसी नेहपाल और उसके बेटे निखिल और जेम्स सनी को देखकर गालियां देने लगे। विरोध किया तो नेहपाल और उसके बेटों ने क्रिकेट बैट से सनी पर हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया। सनी के सिर और हाथ में चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...