प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के नौवापुर गांव निवासी गफ्फार अली का 13 साल का भतीजा शहनवाज 9 अप्रैल की शाम साइकिल से आ रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर धमकी दी। शहनवाज के दादा मोहर अली इसका उलाहना देने जा रहे थे तो लोगों ने उन्हें रास्ते में मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में गफ्फार ने सोहेल, मुनीर, कलीम, सोहेल पुत्र शमशाद, सैफ, कैफ, तहेजबुल हसन, नूरुल हसन, मसूजमा और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...