प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- कंधई के गुतौली गांव निवासी गुलाम हुसैन की पत्नी सदरुननिशा ने ताला चौकी के सिपाही पर नाबालिग बेटे को पीटने और पांच हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि उसके नाबालिग बेटे का कुछ अन्य बच्चों से विवाद हो गया था। इस पर ताला पुलिस चौकी का एक सिपाही उसके घर पहुंच गया। वह उसके नाबालिग बेटे को चौकी ले जाकर पीटा और गोकशी का केस लगाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी। पांच हजार रुपये लेने के बाद रात नौ बजे छोड़ा। मामले में पीड़ित किशोर के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बाबत चौकी इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि वह बाहर थे। आरोपों की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...