बगहा, मार्च 18 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में चाकू बाजी व लूट में नाबालिग आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मामले में मुजौना गांव निवासी समीर अंसारी ने बीते 5 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह अपने चाचा खलील आलम के साथ नरकटियागंज बाजार में खरीदारी करने आया था। इसी क्रम में कृष्णा राउत, विनय राउत, विशाल कुमार, वर्मा चौधरी ने चाकू दिखाकर उससे 10 हजार रुपए व अन्य सामान छीनने लगे। विरोध पर चाचा खलील आलम व उसे चाकू मार दिया और मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.