मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के भगवानपुर चौक स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 33 किलो सोना लूटकांड में आरोपित रहा जीतन राय भी होली की रात कोल्हुआ पैगंबरपुर गोलीकांड में शामिल था। इसमें आयुष कुमार को गोली लगी थी। अहियापुर पुलिस ने रविवार की रात कोल्हुआ पैगंबरपुर में घेराबंदी कर जीतन राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने सोमवार को बताया कि जीतन राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह अंतरराज्यीय सोना लुटेरा गिरोह से भी जुड़ा है। समस्तीपुर के कुख्यात विकास झा गैंग के साथ मिलकर छह फरवरी 2019 को भगवानपुर में मुथूट फाइनेंस कंपनी में सोना लूट कांड को अंजाम दे चुका है। इस केस में उसके खिलाफ न्यायालय में पुलिस की ओर से चार्ज...