बरेली, मार्च 19 -- नवाबगंज। ईंट भट्ठे पर जेसीबी से किशोर को कुचलने के आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मसीतवली नगर गांव के रफीक का 13 वर्षीय बेटे आलम को फाजिलपुर गांव के ईंट भट्ठे का स्वामी रमेश रास्ते से बुलाकर काम कराने के लिए ले गया था। मंगलवार को काम के दौरान जेसीबी से कुचल दिया था। परिजन उसे लेकर बरेली के निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बुधवार को मृतक की मां की ओर से थाना नवाबगंज में जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...