किशोर को किया जख्मी
गोपालगंज, अप्रैल 3 -- फुलवरिया। थाना क्षेत्र के मंजिरवा कला गांव में बुधवार की रात भोज से लौट रहे एक किशोर को आपसी विवाद में उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। उसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस संबंध में उसके पिता प्रेम किशोर राम ने शुक्रवार को थाने में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आगलगी में दो लाख की संपत्ति नष्ट फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेंदुला मिश्र गांव निवासी पूर्णदेव मिश्र के घर में गुरुवार को कथित रूप से कुछ लोगों ने आग लगा दी, जिससे करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस मामले में संगीता देवी, निधि कुमारी, गोलू कुमार तिवारी और रितेश कुमार तिवारी को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.