गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम में किशोर को अगवा कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दस युवकों ने किशोर और उसके साथी को घेरकर पीटा और फिर किशोर को जबरन अपने साथ ले गए और करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर दोबारा हमला किया। घटना में किशोर और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कैलाशपुरम निवासी 16 वर्षीय ऋषित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब पौने सात बजे अपने मित्र अभिनव, संदीप और भरत के साथ गोविंदपुरम स्थित एमराल्ड ग्रीन फार्म हाउस के पास मौजूद था। इसी दौरान आठ से दस युवक वहां पहुंचे और तीनों को घेर लिया। देखते ही देखते आरोपियों ने उसके और संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- वकील के बेटे पर हमला कर घर पर गोली चलाईअपहरण और हमला ऋषित के म...