गाज़ियाबाद, जून 23 -- -वायरल करने की दी धमकी, 12 दिन बाद घर पर बताया लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर के साथ फैक्टरी के कर्मचारियों ने कुकर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी। 12 दिन बाद मंगलवार को पीड़ित ने घर पर बताया, जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाला किशोर एक समोसे की दुकान पर काम करता है। आरोप है कि दुकान के सामने फैक्टरी में काम करने वाले चार कर्मचारी 11 जून को दुकान पर आए और किशोर को बहलाकर अपने साथ फैक्टरी में ले गए। यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप आरोपियों ने उससे कुकर्म का प्रयास किया और इस दौरान एक ने वीडियो बना लिया। किशोर किसी तरह उनके चंगुल से छूट...