हरदोई, जून 6 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से कथित तौर पर कुकर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है, पुलिस से शिकायत के बाद घटना की जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के भड़ायल पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोर ने आरोप लगाया है उसके गांव के ही युवक ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया और शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित किशोर ने स्थानीय थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...