मऊ, मई 26 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदारा ओटोपुर निवासी एक किशोर के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदारा ओटोपुर निवासी कवलपाती देवी पत्नी मोहनराम ने कोपागंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका नाती 15 वर्षीय श्रीयांशु पुत्र मनोज विगत 24 मई को घर पर अपनी मां के साथ था। वह स्वयं अपने पुत्र मनोज के साथ निजी कार्य से मऊ गई थीं। दोपहर बाद घर लौटने पर उन्होंने बहू से श्रीयांशु के बारे में पूछा तो बताया कि वह आस-पास कहीं गया होगा। शाम तक किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की तथा रिश्तेदारियों में भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे परिवार किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। प्रार्थना पत्र के आधार प...