भागलपुर, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के अब्जूगंज से एक किशोर लापता हो गया। मामले में किशोर की मां रानी देवी ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि चालाकी से मेरे पुत्र ने अपने नाना के खाते से पे-फोन द्वारा करीब नौ लाख रुपये निकाल लिया है। मामले में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...